लाइव न्यूज़ :

आईआरएफसी का आईपीओ इसी महीने आने की उम्मीद, 4,600 करोड़ जुटाए जा सकेंगे

By भाषा | Updated: December 6, 2020 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) का 4,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इसी महीने आ सकता है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का पहला आईपीओ होगा।

आईआरएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी ने कहा, ‘‘काफी हद तक संभावना है कि यह आईपीओ इस महीने के तीसरे सप्ताह तक आएगा। लेकिन यदि बाजार परिस्थितियां अच्छी नहीं रहती हैं, तो हम इसे जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में भी ला सकते हैं।’’

आईआरएफसी एंकर निवेशकों से भी पैसा जुटाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस आईपीओ में एंकर निवेशकों से भी पैसा जुटाने की तैयारी कर रही है।’’

आईआरएफसी ने जनवरी, 2020 में आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आईपीओ से करीब 4,600 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। आईपीओ में एंकर निवेशकों को जोड़ने के बारे में बनर्जी ने कहा कि यह एक भरोसा वाला बाजार है। एंकर निवेशक इस बात को लेकर आश्वस्त होंगे कि इन्हें नियमित बोली प्रक्रिया के बिना अपने हिस्से के शेयर पाने में कोई दिक्क्त नहीं होगी।

यह आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का होगा। इसमें 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि सरकार 59.40 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें