लाइव न्यूज़ :

आईआरएफसी का आईपीओ इसी महीने आने की उम्मीद, 4,600 करोड़ जुटाए जा सकेंगे

By भाषा | Updated: December 6, 2020 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) का 4,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इसी महीने आ सकता है। यह रेलवे की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का पहला आईपीओ होगा।

आईआरएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी ने कहा, ‘‘काफी हद तक संभावना है कि यह आईपीओ इस महीने के तीसरे सप्ताह तक आएगा। लेकिन यदि बाजार परिस्थितियां अच्छी नहीं रहती हैं, तो हम इसे जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में भी ला सकते हैं।’’

आईआरएफसी एंकर निवेशकों से भी पैसा जुटाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस आईपीओ में एंकर निवेशकों से भी पैसा जुटाने की तैयारी कर रही है।’’

आईआरएफसी ने जनवरी, 2020 में आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आईपीओ से करीब 4,600 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। आईपीओ में एंकर निवेशकों को जोड़ने के बारे में बनर्जी ने कहा कि यह एक भरोसा वाला बाजार है। एंकर निवेशक इस बात को लेकर आश्वस्त होंगे कि इन्हें नियमित बोली प्रक्रिया के बिना अपने हिस्से के शेयर पाने में कोई दिक्क्त नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा उन्हें बिना बोली मार्ग के आईआरएफसी में निवेश करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बाजार में बाहर खड़े अन्य निवेशकों को भी इससे भरोसा मिलेगा।’’

यह आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का होगा। इसमें 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि सरकार 59.40 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाएगी।

आईपीओ की राशि के इस्तेमाल के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें से 10 प्रतिशत कंपनी के बही-खाते में डाली जाएगी, जिससे उसका नेटवर्थ बढ़ेगा। इसके अलावा पांच प्रतिशत राशि सरकार के खजाने में जाएगी। बनर्जी ने कहा कि यह आईपीओ काफी अच्छा रहेगा, इसकी संभावना काफी अच्छी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?