लाइव न्यूज़ :

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिये तानजेडको के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था (इरेडा) ने सोमवार को कहा कि उसने तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्टि्रब्यूशन कॉरपोरेशन लि. (तानजेडको) के साथ समझौता किया है। यह समझौता नवीकरणीय ऊर्जा के विकास और कोष जुटाने को लेकर तकनीकी सहायता के लिये किया गया है।

इरेडा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास और तानजेडको के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजेश लाखोनी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी मौजूद थे।

इरेडा ने एक बयान में कहा, ‘‘उसने तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने और कोष जुटाने में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

इस समझौते के तहत इरेडा तानजेडको को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना विकास, बोली प्रक्रिया प्रबंधन और क्रियान्वयन को तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा वह कोष जुटाने में भी सहायता करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम