लाइव न्यूज़ :

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में मदद को बीवीएफसीएल के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञता उपलब्ध कराने और कोष जुटाने में सहायता के लिए मंगलवार को ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लि. (बीवीएफसीएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत बीवीएफसीएल के लिये इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, हरित अमोनिया, ऊर्जा दक्षता और संरक्षण परियोजनाओं को लेकर तकनीकी-वित्तीय जांच-परख का काम करेगी।

इरेडा ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञता उपलब्ध कराने और कोष जुटाने में सहायता उपलब्ध को लेकर मंगलवार को ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लि. (बीवीएफसीएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।’’

इरेडा और बीवीएफसीएल दोनों सार्वजनिक उपक्रम हैं। इरेडा जहां नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत है, वहीं बीवीएफसीएल रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन है।

समझौते पर इरेडा चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास और बीवीएफसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस प्रसाद मोहंती ने दस्तखत किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?