लाइव न्यूज़ :

इरडा ने मैक्स लाइफ में मित्सुई की हिस्सेदारी की एमएफएसएल के साथ अदला-बदली की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने मित्सुई सुमितोमो इंश्योंरेस के पास मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के 39.47 करोड़ शेयर मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (एमएफएसएल) को स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है। यह मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की 20.57 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के बराबर है। एमएफएसएल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसके बदले में एमएफएसएल के 7.54 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। यह एमएफएसएल की 21.87 प्रतिशत चुकता शेयर पूंजी के बराबर है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘एमएफएसल अब शेयर अदला-बदली सौदे को आगे बढ़ाएगी। इसके तहत मित्सुई सुमितोमा इंश्योरेंस द्वारा मैक्स लाइफ में अपनी 20.57 प्रतिशत हिस्सेदारी की एमएफएसएल में 21.87 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले अदला-बदली की जाएगी।’’

यह अदला-बदली पूरी होने के बाद मैक्स लाइफ में एमएफएसएल की हिस्सेदारी बढ़कर 93.10 प्रतिशत हो जाएगी। अभी मैक्स लाइफ में एमएफएसएल की हिस्सेदारी 72.5 प्रतिशत तथा मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस की हिस्सेदारी 25.5 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?