लाइव न्यूज़ :

मैक्स लाइफ में एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी बढ़ाने को इरडा की मंजूरी तीन माह में मिलने की उम्मीद : सीईओ

By भाषा | Updated: December 6, 2020 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रशांत त्रिपाठी ने कहा है कि बीमा कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 19 प्रतिशत करने के एक्सिस बैंक के प्रस्ताव पर भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की मंजूरी तीन महीने में मिल सकती है।

एक्सिस बैंक को रिजर्व बैंक से अक्टूबर में मैक्स लाइफ में हिस्सेदारी बढ़ाकर 29 प्रतिशत करने की मंजूरी नहीं मिली थी। रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक को अनुषंगियों के साथ बीमा कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 19.02 प्रतिशत रखने को कहा था।

एक्सिस बैंक को मूल रूप से मैक्स लाइफ में 29 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना था। हालांकि, इरडा की ओर से पत्र मिलने के बाद इस सौदे में कुछ बदलाव किए गए थे।

त्रिपाठी ने कहा कि बैंक ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में सीधे और अनुषंगियों के जरिये हिस्सेदारी बढ़ाने की इच्छा दिखाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्तावित लेनदेन की रिजर्व बैंक नियमनों के तहत अनुमति है। ऐसे में इसके लिए केंद्रीय बैंक की अनुमति की संभवत: जरूरत नहीं होगी। इसके लिए इरडा की अनुमति की जरूरत है और हमने करीब दो सप्ताह पहले बीमा नियामक के पास इसके लिए आवेदन कर दिया है। यह प्रक्रिया में है। हमें इसी वित्त वर्ष में इसके लिए अनुमति मिलने की उम्मीद है।’’

एक्सिस बैंक के पास फिलहल मैक्स लाइफ की एक प्रतिशत हिस्सेदारी है। एक्सिस बैंक बीमा कंपनी के उत्पादों के वितरण के लिए प्रमुख बैंकिंग चैनल भागीदार है। मैक्स लाइफ के कुल कारोबार में बैंक द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों का हिस्सा करीब 54 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम