लाइव न्यूज़ :

इरकॉन की बिक्री पेशकश बुधवार को खुलेगी, सरकार बेचेगी 16 प्रतिशत हिस्सेदारी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च रेलवे के सार्वजनिक उपक्रम इरकॉन में सरकार 16 प्रतिशत हिस्सेदारीबिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये बेचने जा रही है। इरकॉन का ओएफएस बुधवार को खुलेगा।

इसके लिए न्यूनतम मूल्य 88 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

ओएफएस का आकार 10 प्रतिशत या 4.70 करोड़ इक्विटी शेयर है। इसमें छह प्रतिशत या 2.82 करोड़ शेयरों के अतिरिक्त अभिदान को भी रखने का विकल्प है।

इस विकल्प को मिलाकर निर्गम का कुल आकार 16 प्रतिशत या 7.52 करोड़ शेयर है। सरकार की इरकॉन में 89.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह रेल मंत्रालय के तहत आती है। इरकॉन परिवहन ढांचे का निर्माण करती है।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कान्त पांडेय ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘गैर-खुदरा निवेशकों के लिए इरकॉन की बिक्री पेशकश कल खुल रही है। दूसरे दिन खुदरा निवेशक बोलियां दे सकेंगे। सरकार इसमें 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश कर रही है। इसके अलावा छह प्रतिशत का ग्रीन-शू (मांग आने पर अतिरिक्त संख्या में शेयर जानी करने) का विकल्प भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित