लाइव न्यूज़ :

इरकॉन-दिनेशचंद्र सयुक्त उद्यम बुलेट ट्रेन से जुड़ी परियोजना हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अक्टूबर रेलवे की निर्माण इकाई इरकॉन और गुजरात की बुनियादी ढांचा कंपनी दिनेशचंद्र की संयुक्त उद्यम कंपनी अहमदाबाद और साबरमती में 18 किमी के पुल और हाई-स्पीड स्टेशनों के डिजाइन एवं निर्माण के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली इकाई के रूप में उभरी है। यह निर्माण कार्य मुंबई-अहमदाबाद ‘हाई स्पीड रेल कॉरिडोर’ का हिस्सा है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पुल का निर्माण आणंद और साबरमती के बीच किया जाएगा।

एनएचएसआरसीएल ने आणंद और साबरमती के बीच लगभग 18 किलोमीटर के पुल के डिजाइन और निर्माण समेत मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए अहमदाबाद और साबरमती में एचएसआर स्टेशनों के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित की हैं।

बयान में कहा गया कि तकनीकी रूप से योग्य चार बोलीदाताओं की वित्तीय बोली खोली गई और इसमें इरकॉन-दिनेशचंद्र संयुक्त उद्यम कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरी।

एनएचएसआरसीएल ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच आगामी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए निर्माण गतिविधियों के हिस्से के रूप में गुजरात के नवसारी के पास एक कास्टिंग यार्ड के पहले खंड की भी शुरुआत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम