लाइव न्यूज़ :

आईआरबी इनविट फंड का पहली तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 108 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त भारत के पहले सूचीबद्ध बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट, आईआरबी इनविट फंड ने शनिवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा चार गुना से ज्यादा होकर 107.83 करोड़ रुपये हो गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 23.91 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय, साल भर पहले की समान अवधि के 198.48 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 336.93 करोड़ रुपये हो गई। कुल खर्च भी पहले के 174.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 225.45 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रभाव पहली लहर की तुलना में बहुत कम था। तिमाही के दौरान सभी संपत्तियों पर टोल संग्रह में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल