लाइव न्यूज़ :

इराक ने भारतीय चाय उद्योग को नवंबर के अंत में होने वाले मेले में भाग लेने का न्योता दिया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:41 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर चाय बोर्ड के चेयरमैन पी के बेजबरुआ ने कहा कि इराक ने भारतीय चाय उद्योग को अपने यहां इस महीने के अंत में आयोजित होने वाले मेले में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा है और एक प्रतिनिधिमंडल वहां का दौरा करने जायेगा।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि भारत के लिए वहां के बाजार को पुनर्जीवित करना बहुत महत्वपूर्ण है।

बेजबरूआ ने कहा, ‘‘नवंबर के अंत में एक समारोह में भाग लेने के लिए इराक से भारतीय चाय उद्योग के लिए एक निमंत्रण आया है। चाय बोर्ड तो नहीं जाएगा, लेकिन एक उद्योग प्रतिनिधिमंडल इराक के बगदाद और एरबिल इलाकों का दौरा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत से इराक को चाय का निर्यात लगभग चार साल पहले भुगतान तंत्र की समस्याओं और कोविड ​​​​-19 के प्रकोप के कारण बंद हो गया था।

भारतीय चाय संघ (आईटीए) के पूर्व चेयरमैन और मैकलियॉड रसेल के पूर्णकालिक निदेशक, आजम मोनेम ने कहा कि उस बाजार को स्थापित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कम गुणवत्ता वाली परंपरागत चाय का सेवन करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इराक ने संयुक्त राष्ट्र के तेल के बदले भोजन कार्यक्रम के तहत दक्षिण भारत से लगभग पांच करोड़ किलोग्राम कम गुणवत्ता वाली चाय का आयात किया। लेकिन उसके बाद कार्यक्रम बंद हो गया और भुगतान तंत्र न होने के कारण निर्यात भी बंद हो गया।’’

उन्होंने कहा कि उस बाजार को पुनर्जीवित करने के लिए पहले एक भुगतान तंत्र स्थापित करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख