मीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 14:35 IST2026-03-19T14:28:57+5:302026-03-19T14:35:07+5:30
कुवैत के सूचना मंत्रालय ने बताया कि कुवैत नेशनल पेट्रोलियम कंपनी के स्वामित्व वाली दूसरी रिफाइनरी में भी आग लग गई, जब ड्रोन हमले में मीना अब्दुल्ला स्थित रिफाइनरी को निशाना बनाया गया।

file photo
दुबई: कुवैत ने कहा कि बृहस्पतिवार को ड्रोन हमले के बाद देश में दो तेल रिफाइनरी में आग लग गई। कुवैत ने बताया कि ड्रोन हमले के कारण मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी में आग लग गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को ही ड्रोन हमले के बाद इसके पास स्थित मीना अल-अहमदी रिफाइनरी में आग लग गई थी। खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बढ़ते हमलों के बीच अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। कुवैत के सूचना मंत्रालय ने बताया कि कुवैत नेशनल पेट्रोलियम कंपनी के स्वामित्व वाली दूसरी रिफाइनरी में भी आग लग गई, जब ड्रोन हमले में मीना अब्दुल्ला स्थित रिफाइनरी को निशाना बनाया गया।
ईरान की न्यायपालिका ने जनवरी में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों को फांसी दिए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह इस मामले में फांसी दिए जाने का पहला ज्ञात मामला है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको की लाल सागर बंदरगाह यानबू स्थित SAMREF रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है।
कतर और संयुक्त अरब अमीरात में इसी तरह के हमले हुए हैं। ईरान के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में किए गए। सऊदी अरामको और एक्सॉनमोबिल के संयुक्त उद्यम वाली इस महत्वपूर्ण ऊर्जा सुविधा को हमले में मामूली नुकसान पहुंचा है।
यह हमला ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर द्वारा SAMREF सहित सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर में स्थित कई तेल सुविधाओं को खाली करने की चेतावनी जारी करने के बाद हुआ। सऊदी अरामको ने अभी तक इस हमले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हमले से वैश्विक तेल आपूर्ति को खतरा यह हमला वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए खतरा है।
क्योंकि पिछले महीने के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद करने के बाद से यानबू बंदरगाह खाड़ी अरब देशों से कच्चे तेल के दो प्रमुख निर्यात मार्गों में से एक रहा है। ईरान और ओमान के बीच स्थित यह संकरा जलमार्ग सामान्यतः विश्व की तेल आपूर्ति का पांचवां हिस्सा वहन करता है।