लाइव न्यूज़ :

आईओसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना होकर 4,916.59 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 29, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक हो गया। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि की वजह से कंपनी को भंडारण पर लाभ हुआ है और साथ ही उसका पेट्रोरसायन मार्जिन भी बढ़ा है।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आईओसी का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 4,916.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,339.02 करोड़ रुपये था।

आईओसी के चेयरमैन श्रीकान्त माधव वैद्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भंडारण पर लाभ और ऊंचे पेट्रोरसायन मार्जिन की वजह से हमारा शुद्ध लाभ बढ़ा है।’’

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम इस समय कंपनी द्वारा अनुबंधित मूल्य से अधिक हैं। ऐसे में तिमाही के दौरान कंपनी को भंडारण पर 2,630 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

वैद्य ने कहा कि तिमाही के दौरान आईओसी की रिफाइनरियों को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 2.19 डॉलर प्राप्त हुए। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सकल रिफाइनिंग मार्जिन 4.09 डॉलर प्रति बैरल था। उन्होंने कहा कि पिछले चार लगातार महीनों से ईंधन की मांग में सुधर हुआ है। इससे रिफाइनरी अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान रिफाइनरी अपनी आधी क्षमता पर काम कर रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,46,599 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,44,835 करोड़ रुपये थी।

आईओसी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में 7.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की गई। तिमाही के दौरान घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 2.14 करोड़ टन रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.18 करोड़ टन थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार