लाइव न्यूज़ :

रिफायनिंग मार्जिन बढ़ने से आईओसी का तिमाही का शुद्ध मुनाफा बढ़ कर तीन गुना से ज्यादा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई देश की शीर्ष प्रेट्रोलियम कंपनी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को बताया कि रिफाइनिंग मार्जिन और इन्वेंट्री (पुराने स्टॉक) के मूल्यांकन में वृद्धि के चलते जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक बढ़ गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून में उसका शुद्ध एकल लाभ 210 प्रतिशत बढ़कर 5,941.37 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 1,910.84 करोड़ रुपये था। पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण ईंधन की मांग प्रभावित थी और मार्जिन नीचे आ गया था।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि इससे ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले अप्रैल-जून (2021-22) में मुनाफा 32 प्रतिशत कम रहा जिसकी वजह कोविड-19 की दूसरी लहर के शुरु होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होना था।

तिमाही परिणामों के बारे में संवाददाताओं से बातचीत में आईओसी के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि कंपनी ने जून तिमाही में प्रति बैरल कच्चे तेल ईंधन में बदलने (परिशोधन) से उसे 6.58 डॉलर का लाभ हुआ। पिछले साल इसी दौरान कंपनी को परिशोधन में प्रति बैरल 1.98 डॉलर का घाटा हुआ था।

आईओसी के निदेशक (वित्त) संदीप गुप्ता ने कहा कि परिशोधन मार्जिन में इन्वेंट्री पर लाभ भी शामिल है। उन्होंने इसका ब्यौरा नहीं दिया।

इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 74 प्रतिशत बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गई।

इंडियन आयल और इसकी इकाई चेन्नई पेट्रोलियम की कुल तेल परिशोधन क्षमता भारत की कुल 25 करोड़ टन की परिशोधन क्षमता का एक तिहाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल