लाइव न्यूज़ :

आईओसी दिल्ली के लिए 15 हाइड्रोजन बस खरीदेगी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर भारत में हाइड्रोजन आधारित परिवहन को बढ़ावा के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने 15 हाइड्रोजन बस खऱीदने की योजना बनाई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपने फरीदाबाद अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) केंद्र में हाइड्रोजन उत्पादन के लिए एक संयंत्र की स्थापना कर रही है।

सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन भी इलेक्ट्रिक मोटर को चलाने के लिए बिजली का उपयोग करते हैं। लेकिन, अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के विपरीत ये वाहन हाइड्रोजन के फ्यूल सेल के इस्तेमाल से बिजली पैदा करते हैं।

आईओसी ने कहा कि उसने 15 पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन (पीईएम) ईंधन सेल बसों की खरीद के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

यह परियोजना देश में हाइड्रोजन आधारित परिवहन की दिशा में पहला प्रयास है।

आईओसी के अध्यक्ष एस एम वैद्य ने कहा कि कंपनी देश में हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के प्रयासों में अग्रणी रही है और यह पहल एक बड़ी परियोजना का हिस्सा है, जिसका मकसद हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला के सभी पहलुओं पर काम करना है।

कंपनी फरीदाबार आरएंडी केंद्र में एल टन हाइड्रोजन दैनिक क्षमता का संयंत्र भी लगा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?