लाइव न्यूज़ :

आईओसी ने घरों तक डीजल आपूर्ति के लिये ऐप आधारित सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:02 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने घरों तक डीजल उपलब्ध कराने की सेवा देने वाली ऐप आधारित इकाइयों... हफसफर इंडिया और ओकारा फ्यूलोजिक्स के साथ गठजोड़ किया है। इसके साथ कंपनी ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में घरों तक डीजल उपलब्ध कराने की सेवा शुरू कर दी है।

आईओसी के सोमवार को जारी बयान के अनुसार उसने हमसफर के साथ गठजोड़ किया है। हमसफर ने इससे पहले परिवहन और लॉजिस्टक कंपनी ओकारा के साथ महाराष्ट्र में इस प्रकार की पेशकश के लिये भागीदारी की थी।

दोनों कंपनियों का लक्ष्य पुणे, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, नवी मुंबई, सोलापुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में घरों तक डीजल आपूर्ति सेवाएं शुरू करना है।

सेवा शुरू किये जाने के मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के महाराष्ट्र कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक राजेश सिंह ने कहा, ‘‘मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, जेएनपीटी, पनवेल और भिवंडी में इस सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य डीजल खरीद की परेशानी को दूर कर उपभोक्ताओं के जीवन को आसान बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा