लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में मदद कर रही है आईओसी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) देश के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में मदद कर रही है। कंपनी चार राज्यों में टीके के परिवहन एवं भंडारण के लिए उपलब्ध शीत भंडारण उपकरणों (सीसीई) में कमी की भरपाई कर रही है।

कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि उसने चार राज्यों....जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, बिहार और मणिपुर में शीत भंडारण जरूरतों को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं।

बयान में कहा गया है कि आईओसी सीसीई उपकरण मसलन आइस-लाइन रेफ्रिजरेटर (आईएलआर), डीप फ्रीजर (डीएफ), वॉक-इन-कूलर (डब्ल्यूआईसी), वॉक-इन फ्रीजर (डब्ल्यूआईएफ) तथा रेफ्रिजरेटेड ट्रक (आरटी) की खरीद कर रही है और उन्हें संबंधित राज्य सरकारों को सौंप रही है।

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत कंपनी का प्रबंधन भी अपने सभी अंशधारकों को जल्द से जल्द टीका लगवाने का प्रयास कर रहा है।

आईओसी के चेयरमैन माधव वैद्य तथा निदेशक मानव संसाधन (एचआर) रंजन कुमार महापात्र ने भी देश में विकसित टीका लगवाया है और अंशधारकों के बीच इसको लेकर आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया है।

वैद्य ने कहा कि इंडियन ऑयल की जुझारू और तेजतर्रार कर्मचारियों की टीम ने महामारी के सबसे मुश्किल समय में भी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने का काम किया।

महापात्र ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी टीका लगाया जा सके। एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक के रूप में इंडियन ऑयल भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए पूरा योगदान देने को प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम