लाइव न्यूज़ :

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के साधारण बीमा उत्पाद बेचेगा आईओबी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के साथ बैंक बीमा करार किया है। इसके तहत आईओबी द्वारा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के साधारण बीमा उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने सोमवार को बयान में कहा कि वह इस गठजोड़ के जरिये आईओबी के ग्राहकों को साधारण बीमा और नवोन्मेषी उत्पाद उपलब्ध कराएगा।

चेन्नई मुख्यालय वाले आईओबी की देशभर में 3,200 से अधिक शाखाएं है। इसके अलावा बैंक की उपस्थिति विदेशी बाजारों में भी है।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी सी कंडपाल ने कहा, ‘‘आईओबी की तमिलनाडु क्षेत्र में व्यापक पहुंच से यहां के ग्राहकों को व्यापक उत्पादों का वितरण किया जा सकेगा। इस गठजोड़ के तहत हम गहन शोध वाले उपभोक्ता अनुकूल उत्पाद आईओबी के ग्राहकों को उपलब्ध कराएंगे।’’

आईओबी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि हम दक्षता से इसे आपसी लाभ का दीर्घावधि का संबंध बनाएंगे। इससे हमारे ग्राहकों तक बीमा उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम