लाइव न्यूज़ :

आईओबी को दिसंबर तिमाही में 213 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 212.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। फंसे ऋणों (एनपीए) के लिए किये जाने वाले प्रावधान कम होने से बैंक को लाभ हुआ है।

बैंक को साल भर पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 6,075.49 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। आईओबी ने 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 148.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

आईओबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 5,786.51 करोड़ रुपये हो गई, जो वर्ष 2019-20 की समान तिमाही में 5,197.94 करोड़ रुपये थी।

बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार आया है। 31 दिसंबर, 2020 तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) कुल कर्ज का घटकर 12.19 प्रतिशत रह गई है जो दिसंबर 2019 में 17.12 प्रतिशत थी।

फंसे ऋणों और आकस्मिक मद के लिए प्रावधान दिसंबर तिमाही में घटकर 1,513.57 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 6,663.94 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा