लाइव न्यूज़ :

ऐप से जुड़ने को निमंत्रण की जरूरत नहीं होगी, मई मध्य से जोड़े एक करोड़ प्रयोगकर्ता : क्लबहाउस

By भाषा | Updated: July 21, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई सोशल ऑडियो ऐप क्लबहाउस ने बुधवार को कहा कि वह सभी के लिए अपना मंच खोल रही है और नए उपयोगकर्ता अब बिना किसी निमंत्रण के उसकी सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि मंच पर डेली रूम की संख्या बढ़कर पांच लाख हो गयी है, और क्लबहाउस ने मई के मध्य से एक करोड़ उपयोगकर्ता जोड़े हैं।

क्लबहाउस एक सोशल मीडिया ऐप है जिसका इस्तेमाल कर लोग हजारों लोगों के समूह के साथ वॉयस चैट रूम में बातचीत कर सकते है।

क्लबहाउस को पिछले साल अप्रैल में आईओएस (एपल) उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू किया गया था और इस साल मई में इसका एंड्रॉयड संस्करण जारी किया गया।

विश्व स्तर पर एंड्रॉयड पेश करने के कुछ ही हफ्तों के भीतर, मंच ने 20 लाख उपयोगकर्ताओं की संख्या को पार कर लिया था।

कंपनी ने कहा, "उत्साहपूर्ण बारह महीनों के बाद, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि क्लबहाउस अब बीटा (बीटा संस्करण) से बाहर है, सभी के लिए खुला है, और अपना अगला अध्याय शुरू करने के लिए तैयार है। इसका मतलब है कि हमने अपनी प्रतीक्षा सूची प्रणाली को हटा दिया है ताकि इसमें कोई भी शामिल हो सके।"

क्लबहाउस इस साल मई में भारत शुरू किया गया था और कुछ ही हफ्ते के भीतर भारत इसके शीर्ष बाजारों में शामिल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस