लाइव न्यूज़ :

निेवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड से फरवरी में 4,534 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च इक्विटी म्यूचुअल फंड से निकासी का सिलसिला फरवरी में लगातार आठवें महीने जारी रहा। फरवरी में निवेशकों की मुनाफावसूली से इक्विटी म्यूचुअल फंड से 4,534 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

हालांकि, निवेशकों ने पिछले महीने ऋण या बांड म्यूचुअल फंड में 1,735 करोड़ रुपये डाले। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

समीक्षाधीन अवधि में कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग से शुद्ध रूप से 1,843 करोड़ रुपये की निकासी हुई। जनवरी में निवेशकों ने म्यूचुअल फंड उद्योग से 35,586 करोड़ रुपये निकाले थे।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी में इक्विटी से और इक्विटी से जुड़ी ओपन-एंडेड योजनाओं से 4,534 करोड़ रुपये निकाले गए। जनवरी में निवेशकों ने इन योजनाओं से 9,253 करोड़ रुपये निकाले थे।

फंड्स इंडिया के प्रमुख (शोध) अरुण कुमार ने कहा, ‘‘मुनाफावसूली का सिलसिला जारी रहने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध प्रवाह कमजोर रहा।’’

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘फरवरी में बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। ऐसे में यह निवेशकों के लिए मुनाफा काटने का अच्छा अवसर था। इसके अलावा अधिक मूल्यांकन की वजह से निवेशकों ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव भी किया।’’

दिसंबर में इक्विटी योजनाओं से 10,147 करोड़ रुपये, नवंबर में 12,917 करोड़ रुपये, अक्टूबर में 2,725 करोड़ रुपये, सितंबर में 734 करोड़ रुपये, अगस्त में 4,000 करोड़ रुपये और जुलाई में 2,480 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?