लाइव न्यूज़ :

बाजार में तीन दिन की तेजी में निवेशकों की संपत्ति 4.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर शेयर बाजारों में पिछले तीन दिन से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 4.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये सुधार उपायों से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को पहली बार 59,000 के पार बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 417.96 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,141.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 481.09 अंक उछलकर 59,204.29 अंक की ऊंचाई तक चला गया था।

पिछले तीन दिन में सेंसेक्स 963.4 अंक चढ़ा है।

रिकार्ड तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले तीन दिनों में 4,46,043.65 करोड़ रुपये उछलकर रिकार्ड 2,60,78,355.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा ‘‘हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी जारी रहने वाली है और नये नये मुकाम हासिल किये जायेंगे। मेरा मानना है कि यह तेजी अगले दो से तीन साल जारी रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान बीच बीच में गिरावट अथवा बाजार में करेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि निकट भविष्य की बात की जाये तो सितंबर माह के दौरान तेजी का दौर जारी रहने की उम्मीद है और सेंसेक्स 60,000 अंक के आंकड़े को पार कर सकता है। हालांकि इसके बाद मेरा मानना है कि अक्ट्रबर में इसमें कुछ ब्रेक लग सकता है और ऊंचाई से बाजार नीचे आ सकता है। इस लिहाज से अक्ट्रबर तेजी में करेक्शन का महीना हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित