लाइव न्यूज़ :

बाजार में गिरावट के साथ निवेशकों की संपत्ति 4.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक घटी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए शुक्रवार को दिन के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में 4.48 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई और बीएसई सूचकांक 1,488 अंक गिर गया।

30 शेयरों वाला सूचकांक दिन के दौरान 1,488.01 अंक गिरकर 57,307.08 पर आ गया।

कोविड-19 के एक नए, अत्यधिक संक्रामक स्वरूप के उभार के बीच इक्विटी बाजारों में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई है। यूरोपीय संघ ने दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की और कुछ यूरोपीय संघ के देश पहले से ही पूर्ण लॉकडाउन में हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन के इक्विटी रणनीति के प्रमुख और वरिष्ठ समूह उपाध्यक्ष हेमांग जानी ने कहा, ‘‘इस प्रकार, वायरस के इस नए स्वरूप के अन्य देशों में फैलने का डर है जो फिर से वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार सकता है।’’

टाटा स्टील, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर में 4.2 फीसदी तक की गिरावट आई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक दो फीसदी तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम