लाइव न्यूज़ :

निवेशक बाजार की अफवाहों के आधार पर निवेश से बचेंः सेबी प्रमुख

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सेबी प्रमुख अजय त्यागी ने शेयर बाजारों में खुदरा भागीदारी बढ़ने के बीच निवेशकों को बाजार की अफवाहों के आधार पर निवेश करने के प्रति आगाह करते हुए उन्हें केवल पंजीकृत बिचौलियों के साथ ही सौदा करने की सलाह दी है।

त्यागी ने कहा कि कोविड-19 के बाद, भारतीय प्रतिभूति बाजार में बाजार पूंजीकरण के साथ-साथ नए डीमैट और ट्रेडिंग खातों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। इसके अलावा, म्यूचुअल फंडों में भी महत्वपूर्ण प्रवाह देखा गया।

त्यागी ने विश्व निवेशक सप्ताह 2021 के अवसर पर जारी अपने एक संदेश में कहा, ‘‘निवेशकों को प्रतिभूति बाजारों में निवेश करते समय सावधान रहने और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें बाजार की अफवाहों के आधार पर निवेश नहीं करना चाहिए और केवल पंजीकृत बिचौलियों के साथ सौदा करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सेबी विभिन्न प्रकार की वित्तीय शिक्षा और निवेशक जागरूकता गतिविधियों का संचालन करके एक शिक्षक की भूमिका निभा रहा है। ऐसी ही एक गतिविधि विश्व निवेशक सप्ताह (डब्ल्यूआईबी) उत्सव है, जो हर साल आयोजित की जाती है।

डब्ल्यूआईबी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट कमीशन की एक पहल है और एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसे दुनिया भर में प्रतिभूति बाजार नियामकों द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष निवेशक सप्ताह 22 नवंबर से 28 नवंबर तक मनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?