लाइव न्यूज़ :

बाजार में चार दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को लगी 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के कारण निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 937.66 अंक यानी 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,409.93 अंक पर बंद हुआ।

यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार नीचे आया है। कुल मिलाकर चार सत्रों में सेंसेक्स 2,382.19 अंक यानी 4.78 प्रतिशत टूट चुका है।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,07,025.09 करोड़ रुपये घटकर 1,89,63,547.48 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में जबकि 6 लाभ में रहे। सेंसेक्स के जिन शेयरों में बड़ी गिरावट आयी, उनमें एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, डा. रेड्डीज, एचडीएफसी और एशियन पेंट शामिल हैं। इनमें 4.05 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘केंद्रीय बजट और वायदा एवं विकल्प खंड के सौदों के निपटान से पहले बाजार में बिकवाली दबाव बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम