लाइव न्यूज़ :

बाजार में गिरावट से निवेशकों की 3.7 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी बीएसई सेंसेक्स में जोरदार गिरावट से सोमवार को निवेशकों की 3.7 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। सेंसेक्स में पिछले दो माह में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

कारोबार बंद होने के समय बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,71,883.82 करोड़ रुपये घटकर 2,00,26,498.14 करोड़ रुपये रह गया। 19 फरवरी को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,03,98,381.96 करोड़ रुपये था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 1,145 अंक या 2.25 प्रतिशत टूटकर 49,744.32 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 306.05 अंक या 2.04 प्रतिशत के नुकसान से 14,675.70 अंक पर आ गया।

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च लिमिटेड के तकनीकी शोध प्रमुख अशीष विश्वास ने कहा, ‘‘बाजार निफ्टी 50 सूचकांक को 14,750 अंक से ऊपर बनाये नहीं रख सका। बहरहाल तकनीकी कारक बताते हैं कि आने वाले दिनों में बाजार में शेयर मूल्यों में और गिरावट रह सकती है।’’

विश्वास ने कहा कि बाजार की स्थिति में आने वाले तकनीकी सुधार यानी ऊंचाई से नीचे की तरफ बनने वाले प्रवाह को 14,500 से लेकर 14,300 के बीच समर्थन मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?