लाइव न्यूज़ :

निवेशकों की संपत्ति तीन दिनों में 12.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार पूंजीकरण रिकार्ड स्तर पर

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 12.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उछाल आया है। इससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 198.43 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

सोमवार को बजट पेश किये जाने के बाद से बाजार में तेजी जारी है।

बीएसई मानक सूचकांक (सेंसेक्स) बुधवार को पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,255.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 728.67 अंक उछलकर 50,526.39 अंक तक पहुंच गया था।

पिछले तीन कारोबारी दिवसों में सेंसेक्स 3,969.98 अंक यानी 8.57 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

मजबूत निवेशक धारणा से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 12,31,140.96 करोड़ रुपये बढ़कर रिकार्ड 1,98,43,784.99 करोड़ रुपये (2700 अरब डॉलर) पहुंच गया।

बीएसई में 1,783 कंपनियों के शेयर चढ़े जबकि 1,202 कंपनियां के नीचे आये। वहीं 156 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 28 नवंबर, 2014 को 100 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस