लाइव न्यूज़ :

गोवा को मत्स्यपालन का केंद्र बनाने के लिये किया जायेगा 400 करोड़ रुपये का निवेश: गिरिराज

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:11 IST

Open in App

पणजी, सात फरवरी केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने गोवा को मत्स्यपालन का केंद्र बनाने के लिये 400 करोड़ रुपये के निवेश की रविवार को घोषणा की।

सिंह ने यहां डोना पाउला क्षेत्र में राजभवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोवा में देश में सबसे अधिक मछली उत्पादन की क्षमता है। उन्होंने कहा कि गोवा में देश का मत्स्यपालन केंद्र बनने की क्षमता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र ने पहले ही गोवा के मत्स्य क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार किया है। इसे केंद्र सरकार, राज्य मत्स्य बोर्ड और अन्य द्वारा संयुक्त रूप से वहन किया जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को पहले ही 41.47 करोड़ रुपये (उक्त राशि में से) मंजूर कर दिये हैं, जो मत्स्य उद्योग को पुनर्जीवित करेगा और मछली पकड़ने के सुरक्षित तरीके सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना में 30 मत्स्य लैंडिंग घाटों का निर्माण शामिल है, ताकि मछुआरे अपनी नावों को अपने गांवों के पास लंगर डाल सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार