लाइव न्यूज़ :

इनवेस्को का कदम दुर्भावना से प्रेरित, कंपनी संचालन व्यवस्था से अलग: जी एंटरटेनमेंट

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जी लि.) ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से जी इनवेस्को का कंपनी और उसके निदेशक मंडल के खिलाफ कदम दुर्भावना से प्रेरित और कंपनी संचालन व्यवस्था के मुद्दे पूरी तरह से अलग है।

कंपनी ने अपने सबसे बड़े एकल शेयरधारक इनवेस्को के सोमवार को कंपनी के शेयरधारकों के लिये जारी खुले पत्र में लगाये गये आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसने कहा कि जो बातें कही गयी हैं, वे पूरी तरह से गलत है। कंपनी ने इनवेस्को से प्रस्तावित सौदे को लेकर आधी सचाई सामने लाना बंद करने को कहा।

इनवेस्को ने कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुनीत गोयनका को पद से हटाने की अपनी मांग के समर्थन में शेयरधारकों को खुला पत्र लिखा था।

सोनी पिक्चर नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के साथ अपने प्रस्तावित विलय पर, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड ने कहा कि वह प्रस्तावित सौदे का मूल्यांकन करने के लिए इनवेस्को को सूचना की आवश्यकता की सराहना करती है। हालांकि, सोनी के साथ गैर-बाध्यकारी समझौते की सभी प्रमुख शर्तों को लेकर सहमति है। इसके बारे में 22 सितंबर, 2021 को खुलासा किया गया था।

जी ने कहा, ‘‘यह भी खुलासा किया गया है कि हम सोनी के साथ बाध्यकारी समझौते पर बातचीत की प्रक्रिया में हैं और नियम के अनुसार जरूरी इनवेस्को समेत सभी शेयरधारकों से उनकी मंजूरी के लिये संपर्क किया जाएगा। इससे सभी शेयरधारकों को समझौते की समीक्षा का मौका मिलेगा।’’

इनवेस्को ने सोनी पिक्चर नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय पर सवाल उठाया था और कहा था कि संस्थापक परिवार को गैर-प्रतिस्पर्धी माध्यम से अतिरिक्त दो प्रतिशत इक्विटी उपहार में देने की घोषणा की गयी है जो पूरी तरह से अनुचित लगती है। साथ ही संस्थापक परिवार को अपनी हिस्सेदारी चार प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का रास्ता भी प्रदान करती है। जिस तरीके से यह सब किया जा रहा है, इसमें पारदर्शिता का अभाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित