लाइव न्यूज़ :

International Women's Day: महिलाओं को शॉपिंग पर कंपनियां दे रही हैं बंपर ऑफर, जानें किस-किस पर मिलेगी छूट

By भाषा | Updated: March 8, 2020 09:22 IST

International Women's Day: ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी आकर्षक छूट मिल रही हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन पश्चिमी परिधानों, जूतों, घड़ियों, बैग और आभूषणों पर 30 से 80 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जाने माने कई ब्रांड ने महिलाओं को लुभाने के लिये कपड़ों, एक्सेसरीज और आभूषणों पर आकर्षक छूट की पेशकश की है। दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के लिये शानदार खाना, रिफ्रेशिंग स्पा सत्र जैसी कई तरह की पेशकश की गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जाने माने कई ब्रांड ने महिलाओं को लुभाने के लिये कपड़ों, एक्सेसरीज और आभूषणों पर आकर्षक छूट की पेशकश की है। दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के लिये शानदार खाना, रिफ्रेशिंग स्पा सत्र जैसी कई तरह की पेशकश की गई हैं। पैसिफिक मॉल में शनिवार से 15 मार्च तक 5,000 रुपये से 15,000 रुपये तक की खरीदारी करने पर डायमंड पेंडेंट और ब्यूटी वाउचर जीतने का मौका मिल सकता है।

खुदरा श्रृंखला ‘वन-इंडिया फैमिली मार्ट’ 999 रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये के शॉपिंग कूपन दे रहा है। एक राष्ट्रीय दैनिक में कल्पना के विज्ञापन में कहा गया है, “आज और कल, दो दिन फुट में अपनी लंबाई का पांच गुना छूट पाइए। उदाहरण के लिए अगर लंबाई पांच फुट छह इंच हैं तो ये 5.5 फुट हुआ और 27.5 प्रतिशत छूट मिलेगी।”

ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी आकर्षक छूट मिल रही हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन पश्चिमी परिधानों, जूतों, घड़ियों, बैग और आभूषणों पर 30 से 80 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश कर रहे हैं।

ब्यूटी और वेलनेस सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी यस मैडम के सह-संस्थापक मंयक आर्य ने कहा महिला दिवस पर सभी 20 शहरों में विशेष ब्यूटी पैकेज की पेशकश की जा रही है। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसफ्लिपकार्टअमेजनबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित