लाइव न्यूज़ :

उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटक, छात्र, अन्य के लिए उपयोगी

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सरकार ने सोमवार को उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण पेश करने की घोषणा की। यह संस्करण विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटकों, अनिवासी भारतीयों और भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उपयोगी होगा।

उमंग (युनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस) ऐप भारत सरकार की एकीकृत, बहु-भाषी, बहु-माध्यम और बहु-सेवाएं देने वाली मोबाइल ऐप है। यह केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों और सेवाओं तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित करती है।

इस ऐप की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री रविशंकर ने एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी दौरान इसके अंतरराष्ट्रीय संस्करण को पेश करने की घोषणा की गयी।

अब उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा। इसकी मदद से अनिवासी भारतीय, भारतीय छात्र एवं पर्यटक किसी भी समय पर भारत सरकार और राज्य सरकार की सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

इस मौके पर प्रसाद ने कहा कि देश में 3.75 लाख साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से उमंग ऐप पर सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध हैं। कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई) के माध्यम से इसे ऐसे लोगों तक पहुंचाया जा सकता है जो डिजिटल दुनिया की भाषा को आसानी से नहीं समझते हैं।

उन्होंने कहा कि उमंग ऐप को आवाज के निर्देश पर काम करने वाली ऐप के तौर पर विकसित करने के लिए एआई प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावना पर ध्यान देना चाहिए।

प्रसाद ने कहा, ‘‘ क्या उमंग को आवाज के निर्देश पर काम करने वाली ऐप बनाने के लिए एआई का कुछ उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि आज यह सीएससी से जुड़ी है। देश के सुदूरतम इलाकों में आम लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। उमंग ऐप ने वहां तक पहुंच बनायी है जो यह अहम है कि इसे आवाज के निर्देश पर काम करने वाली ऐप बनाने पर ध्यान दिया जाए और इसके लिए एआई की संभावनाओं को तलाशा जाए।’’

उन्होंने कहा कि इसे करने में ध्यान रखा जाए कि यह उन लोगों की भाषा समझने में सक्षम हो जो डिजिटल दुनिया की भाषा के साथ सहज नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?