लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने भारत को पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया: पुरी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता भारत को एजेंसी का पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है।

यदि भारत इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो नयी दिल्ली को रणनीतिक तेल भंडार को 90 दिनों की जरूरत तक बढ़ाना होगा। इस समय भारत का सामरिक तेल भंडार अपनी जरूरत के 9.5 दिनों के बराबर है।

तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को ट्वीट किया कि उन्होंने इस संबंध में आईईए के कार्यकारी निदेशक फतह बिरोल के साथ ऑनलाइन चर्चा की।

पुरी ने हालांकि यह नहीं बताया कि सरकार को पूर्णकालिक सदस्यता की मंजूरी है या नहीं।

भारत मार्च 2017 में पेरिस स्थित निकाय का एक सहयोगी सदस्य बना था, जो औद्योगिक देशों को ऊर्जा नीतियों पर सलाह देता है।

इस साल जनवरी में आईईए के सदस्य और भारत के बीच एक रणनीतिक साझेदारी पर सहमति बनी थी, जिसके तहत ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग मजबूत किया जाएगा।

आईईए में 30 सदस्य देश और आठ सहयोगी देश हैं। चार देश - चिली, कोलंबिया, इजराइल और लिथुआनिया, पूर्ण सदस्यता में शामिल होने की मांग कर रहे हैं।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘आईईए के कार्यकारी निदेशक डॉ. बिरोल के साथ एक उपयोगी ऑनलाइन बातचीत हुई। डॉ. बिरोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्ज्वला और उजाला जैसी योजनाओं की सराहना की।’’

बिरोल ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘ऊर्जा बाजारों, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बदलाव और वैश्विक ऊर्जा प्रणाली में भारत की लगातार बढ़ती भूमिका पर चर्चा करने के लिए भारतीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर खुशी हुई। भारत के साथ आईईए की रणनीतिक साझेदारी पर आगे बढ़ाने के लिए हम तत्पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम