लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए शुरू ब्याज-मुक्त ऋण योजना

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:58 IST

Open in App

देहरादून, आठ मार्च अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ब्याज—मुक्त ऋण योजना शुरुपये करते हुए उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को 156 समूहों को 5.27 करोड रुपये का ऋण वितरित किया ।

वर्चुअल माध्यम से गैरसैंण में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रुपये देने तथा महिला मंगल दलों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार रुपये देने की भी घोषणा की ।

समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण को जरुपयेरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता जितनी अधिक बढ़ेगी, उतनी ही तेजी से प्रदेश का विकास होगा।

रावत ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण हो रहे हैं और इन चार वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को अपने पति की पैतृक सम्पति में सहखातेदारी का अधिकार दिया गया है जिससे बैंक से ऋण लेने की इच्छुक महिलाओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना भी लागू की गयी है जिसके लिए इस बार के बजट में 25 करोड़ रुपये प्रावधान किया गया है।'

उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने कार्यक्रम में 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरित किए ।

उन्होंने गैरसैंण में सरकारी पालीटेक्निक में एक सेंटर आफ एक्सीलेंस का उदघाटन भी किया जिसका इस्तेमाल स्थानीय उत्पादों का मूल्यवर्धन करने तथा उनके लिए बाजार विकसित करने में किया जाएगा ।

कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री रावत को हिस्सा लेना था लेकिन उन्हें अचानक दिल्ली जाना पडा जिसके बाद मंत्री धनसिंह रावत ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?