लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद अभिभावकों के लिए बीमा उत्पाद पसंदीदा बचत विकल्प : सर्वे

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर कोविड-19 महामारी के बाद बीमा उत्पाद अभिभावकों के लिए बचत और निवेश का पसंदीदा विकल्प बनकर उभरे हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने की दृष्टि से बीमा उत्पाद कम जोखिम वाले और विश्वसनीय वित्तीय माध्यम हैं।

एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस और 'यूगोव' इंडिया द्वारा किए गए ‘फ्यूचर फियरलेस सर्वे’ से पता चलता है कि शिक्षा के लिए बचत ने अन्य जीवन लक्ष्यों की तुलना में प्राथमिकता ली है। यह सर्वेक्षण बच्चों की शिक्षा की योजना बनाने में भारतीय माता-पिता की वित्तीय तैयारियों पर महामारी के प्रभाव को समझने के लिए किया गया है।

यह सर्वेक्षण देश के 11 शहरों में ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इसमें 1,333 ऐसे अभिभावकों की राय ली गई जिनके बच्चों की उम्र 10 साल से कम है।

सर्वेक्षण में कहा गया कि माता-पिता शिक्षा की बढ़ती लागत को देखते हुए शादी या करियर जैसे अन्य लक्ष्यों की बजाय शिक्षा के लिए बचत को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें माता-पिता की अपने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान की इच्छा भी शामिल है।

सर्वेक्षण में शामिल दो-तिहाई अभिभावकों (माता-पिता) ने अपने बच्चों के शैक्षणिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप), मनीबैक प्लान और एंडाउमेंट प्लान जैसे जीवन बीमा समाधानों में निवेश किया है।

सर्वेक्षण में अधिकांश माता-पिता ने कहा कि वे अपने बच्चे के कॉलेज या उच्च शिक्षा के लिए बचत करना पसंद करेंगे।

वही 40 प्रतिशत माता-पिता का कहना है कि वे अपने बच्चों की स्कूली शिक्षा के लिए बचत करेंगे। अधिकांश माता-पिता पहले से ही अपने बच्चे की शिक्षा के लिए एक अलग प्रावधान कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित