लाइव न्यूज़ :

‘बीमा कंपनियों ने 22 जून तक 15.39 लाख कोविड बीमा दावों का निपटारा किया’

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:03 IST

Open in App

मुंबई 24 जून बीमा कंपनियों ने 22 जून तक देशभर में 15,000 हजार करोड़ के 15.39 लाख कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा दावों का निपटारा किया है। भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) की एक सदस्य ने यह जानकारी दी।

बीमा कंपनियों को इस अवधि तक कुल 19.11 लाख कोविड-19 बीमा दावे प्राप्त हुए, जिसमें से 80 प्रतिशत दावों का निपटान कर दिया गया हैं।

आईआरडीएआई की सदस्य टीएल अलामेलु ने कहा, ‘‘देशभर में 22 जून तक प्राप्त हुए 19,11,384 कोविड संबंधी बीमा दावों में से करीब 15 हजार करोड़ रुपये दावे के 15,39,434 दावों का निपटान कर दिया गया है। यह दर्शाता है कि अस्पताल में भर्ती और चिकित्सा बीमा वाले 80 प्रतिशत बीमा दावों का निपटारा कर दिया गया है।’’

एसोचैम द्वारा आयोजित 13वें वैश्विक बीमा ई-शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जहां तक ​​मृत्यु दावों का संबंध है, लगभग 55,276 दावे प्राप्त हुए हैं। जिसमे से करीब 88 प्रतिशत यानी 48,484 दावों के तहत 3,593 करोड़ रुपये का निपटान पहले ही किया जा चुका है।

अलामेलु ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा के लिये प्राप्त चार प्रतिशत को स्वीकार नहीं किया गया जबकि जीवन बीमा में यह अनुपात 0.66 प्रतिशत रहा है।

अलामेलु के अनुसार, जीवन और गैर-जीवन बीमा कंपनियों ने महामारी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्ष 2020-21 में क्षेत्र ने करीब 9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि इस साल अप्रैल और मई में उद्योग ने करीब सात फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और अगले पांच वर्ष तक उद्योग आसानी से 40-50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। चीजें यदि सामान्य हो जातीं हैं तो यह उच्च वृद्धि हासिल होगी और यदि परेशानी बनी रहती है तब भी यह उद्योग 25- 30 प्रतिशत तक वृद्धि हासिल हो सकेगी।

वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव सौरभ मिश्रा ने कहा कि गैर- जीवन बीमा के साथ साथ जीवन बीमा कारोबार की वृद्धि में भी डिजिटलीकरण का काफी योगदान रहा है। वितरण से लेकर बिक्री और उसके बाद की तमाम गतिविधियों में डिजिटलीकरण का योगदान रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार