लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 2021 में 20 फीसदी घटने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया के अनुसार चालू वर्ष के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश 20 फीसदी गिरकर चार अरब अमेरिकी डॉलर रह सकता है।

जनवरी-सितंबर के दौरान संस्थागत निवेश पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 153.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 297.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

जेएलएल ने एक बयान में कहा, ‘‘साल के अंत में कुछ बड़े पोर्टफोलियो सौदे नहीं हुए तो 2021 में वार्षिक निवेश 3.8 से चार अरब अमेरिकी डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान है।’’

वर्ष 2020 की अंतिम तिमाही में 3.2 अरब अमेरिकी डॉलर के बड़े पोर्टफोलियो सौदों के कारण संस्थागत निवेश पिछले साल पांच अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 के पहले नौ महीनों में 31 सौदे हुए, जबकि 2020 की समान अवधि में यह आंकड़ा 19 था।

जेएलएल इंडिया को उम्मीद है कि नए वर्ष 2022 में निवेश पांच अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?