लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन में नए 'कोलैब' फीचर को आजमाएगी इंस्टाग्राम

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 जुलाई सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम ने बुधवार को कहा कि वह भारत और ब्रिटेन में एक नए 'कोलैब' यानी सहयोग फीचर को आजमाएगी।

कंपनी ने कहा कि इस नए फीचर के जरिये उपयोगकर्ताओं किसी भी पोस्ट या वीडियो (रील्स) के लिए एक दूसरे के साथ सहयोग कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा, ’’इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ जुड़ने का सहयोग (कोलैब्रेशन) एक बहुत बड़ा कारण है। कोलैब फीचर से कोई भी उपयोगकर्ता अन्य उपयोगकर्ता को किसी पोस्ट या वीडियो के लिए आमंत्रण भेज सकते हैं।

उसने कहा कि यदि उपयोगकर्ता आपस में सहयोग आमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें 'रचियता' के तौर पर दर्शाया जाएगा और बनाई गयी सामग्री (कंटेंट) को उनकी प्रोफ़ाइल पर साझा कर दिया जाएगा। यह सामग्री उन्हें फॉलो करने वाले समर्थक भी देख सकेंगे।

इंस्टाग्राम ने कहा कि भारत उन दो देशों में हैं जहां इस फीचर को परखा जाएगा। इसके अलावा ब्रिटेन में इस फीचर को आजमाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल