लाइव न्यूज़ :

भेदिया कारोबार: सेबी ने बायोकॉन के अधिकारी को प्रतिभूति बाजार से तीन महीने के लिए प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 12:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई बाजार नियामक सेबी ने बायोकॉन लिमिटेड के एक अधिकारी को भेदिया कारोबार में शामिल होने के लिए प्रतिभूति बाजार से तीन महीने तक प्रतिबंधित कर दिया है और आर्थिक जुर्माना भी लगाया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार रात जारी एक आदेश में कहा कि बायोकॉन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीहास पी तांबे ने 19-27 दिसंबर, 2017 के बीच कंपनी के शेयरों में बाजार के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए भेदिया कारोबार किया।

इसके अलावा तांबे 19 दिसंबर और 20 दिसंबर 2017 को शेयरों की बिक्री के संबंध में बायोकॉन को समय पर जानकारी देने में भी विफल रहे, जहां बिक्री मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक था।

भेदिया कारोबार के नियमों के तहत तांबे को शेयरों की बिक्री की तारीख से दो कारोबारी दिनों के भीतर इसकी जानकारी देनी थी, लेकिन वह निर्धारित समयसीमा में ऐसा नहीं कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?