लाइव न्यूज़ :

लेटलतीफी के कारण देश भर में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की लागत में हुई 3 लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: April 14, 2019 12:12 IST

Open in App

देशभर में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की करीब 344 परियोजनाओं की लागत में देरी एवं अन्य कारणों के चलते कुल 3.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। इसमें प्रत्येक परियोजना की लागत 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की दिसंबर 2018 की नवीनतम रपट के अनुसार 1,424 परियोजनाओं की कुल मूल लागत 18,17,469.76 करोड़ रुपये थी। अब इनकी अनुमानित बढ़ी लागत 21,33,649.81 करोड़ रुपये पहुंच गयी है। यह सीधे तौर पर मूल लागत से 17.40 प्रतिशत यानी 3,16,180.05 करोड़ रुपये अधिक हो गयी है।

मंत्रालय 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर नजर रखता है। इन 1,424 परियोजनाओं में से 344 की लागत बढ़ी है और 384 परियोजनाएं अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।

रपट के अनुसार दिसंबर 2018 तक इन परियोजनाओं पर 8,06,997.78 करोड़ रुपये व्यय हुए जो इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 37.82 प्रतिशत है।

देरी से चल रही परियोजनाओं का यदि उनके पूर्ण होने के नए कार्यक्रम के आधार पर आकलन किया जाए तो इनकी संख्या घटकर 326 आ सकती है। वहीं देरी से चल रही 384 परियोजनाओं में से 113 परियोजनाएं एक से 12 महीने की देरी से चल रही हैं।

वहीं 61 परियोजनाएं 13 से 24 महीने, 101 परियोजनाएं 25 से 60 महीने और 109 परियोजनाएं 61 महीने से भी अधिक देरी से चल रही हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित