लाइव न्यूज़ :

अवसंरचना और विकास बैंक 200 परियोजनाओं को वित्त मुहैया कराने के साथ शुरू करेगा परिचालनः कामत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर राष्ट्रीय वित्तीय अवसंरचना एवं विकास बैंक (एनएबीएफआईडी) के नवनियुक्त चेयरमैन के वी कामत ने कहा है कि रेलवे, सड़क एवं ऊर्जा क्षेत्रों की करीब 200 ढांचागत परियोजनाओं को कर्ज मुहैया कराने के साथ इसका परिचालन शुरू होगा।

पिछले ही महीने इस नई वित्तीय संस्था के प्रमुख बनाए गए कामत ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रीय ढांचागत पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 193 परियोजनाओं को कर्ज मुहैया कराने के साथ ही एनएबीएफआईडी का परिचालन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वित्त की कमी का सामना करने वाले ढांचागत क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना इस संस्था का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम इन 190-200 परियोजनाओं के साथ अपना कामकाज शुरू करेंगे। यह परिचालन के पहले ही साल में हमारे लिए एक बड़ा आधार खड़ा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह विकास वित्त संस्थान सरकार के लिए मौद्रिकरण जैसी दूसरी भूमिका निभाने के बारे में भी सोचेगा। कामत ने कहा, ‘‘हम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। हम पूंजी आधार को देखते हुए वित्त का फासला पाटने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। हमें इस पर अंदरूनी स्तर पर चर्चा करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ढांचागत पाइपलाइन में कुछ सामाजिक परियोजनाएं हैं, तो कुछ सिंचाई परियोजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस पर खुले दिमाग से चर्चा कर जरूरत के हिसाब से फैसला लेना होगा।

एनएबीएफआईडी में अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्तियों के बारे में पूछे जाने पर कामत ने कहा कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंकिंग ब्यूरो के मार्फत जल्द ही सीईओ की नियुक्ति हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम