लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में अगले तीन साल के दौरान एक हजार नियुक्तियां करेगी इंफोसिस

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:04 IST

Open in App

बेंगलुरु/नयी दिल्ली 04 मई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ब्रिटेन की आर्थिक तरक्की को समर्थन देने और अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए वहां अगले तीन साल के दौरान एक हजार लोगों को नौकरी देगी।

इंफोसिस ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन में एक हजार नियुक्तियां क्लाउड, कंप्यूटिंग, डेटा और एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइज सेवाओं में दी जाएंगी, ताकि डिजिटल क्षेत्र की यात्रा का समर्थन किया जा सके।

उसने कहा, ‘‘कंपनी नौसिखुआ को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के अवसर प्रदान करेगी। अलग-अलग प्रतिभा पूल सुनिश्चित करने और भविष्य के उद्योग लीडरों के कौशल का समर्थन करने के लिए ब्रिटेन के अग्रणी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से हाल ही में स्नातक करने वाले छात्रों को भी नियुक्त किया जाएगा।’’

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सलील पारेख ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष की घटनाओं ने डिजिटल कौशल की आवश्यकता को बढ़ा दिया है क्योंकि व्यवसायों ने तेजी से अपने डिजिटल परिवर्तन को गति दी है। डिजिटल फासले को भरना और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा को हर नागरिक के लिए सुलभ बनाना मजबूत भविष्य के कर्मचारियों की स्थापना और ब्रिटेन की आर्थिक रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण हैं।’’

इसके अलावा बेंगलुरु स्थित आईटी समाधान कंपनी एमफैसिस भी ब्रिटेन में अपने पैर पसारने के लिये बैंकिंग और बीमा क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए लंदन के बाहर एक केंद्र स्थापित करेगी। इसके लिए लिए वह ढाई करोड़ पाउंड का निवेश करेगी। एमफैसिस को उम्मीद है कि इस निवेश से शुरुआत में करीब एक हजार लोगों को नौकरी मिलेगी।

एमफैसिस के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक नितिन राकेश ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि एमफैसिस ने ब्रिटेन में निवेश करने वाली दिग्गज भारतीय कंपनियों में शामिल होने का निर्णय किया है। यह कदम हमारे तकनीकी क्षेत्र और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। मैं भविष्य में ब्रिटेन में हमारी उपस्थिति को बढ़ाने को लेकर उत्साहित हूं।’’

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और भारत के बीच व्यापार तथा निवेश नौकरियों का सृजन करने के साथ-साथ दोनों देशों में आजीविका कायम कर रहे हैं।’’

बोरिस ने कहा, ‘‘इंफोसिस का निवेश ब्रिटेन और उसके प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विश्वास मत है जो उसे क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और भविष्य में नौकरियों के सृजन में मदद करेगा। हमें ब्रिटेन के बेहतर निर्माण में मदद करने के लिए इंफोसिस जैसी कंपनियों की जरुरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?