लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16.6 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस का शुद्ध लाभ दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 5,197 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजारों से कहा कि साल भर पहले की समान अवधि में उसे 4,457 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान कंपनी का राजस्व 12.3 प्रतिशत बढ़कर साल भर पहले के 23,092 करोड़ रुपये की तुलना में 25,927 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने स्थिर मुद्रा के आधार पर वित्त वर्ष 2020-21 के लिये राजस्व वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 4.5 से पांच प्रतिशत कर दिया। कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर में दो से तीन प्रतिशत राजस्व वृद्धि का अनुमान जाहिर किया था।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) सलिल पारेख ने कहा, ‘‘इंफोसिस टीम ने एक और तिमाही शानदार प्रदर्शन किया है। उपभोक्ताओं के लिये प्रासंगिक रणनीति तथा डिजिटल रूपांतरण पर ध्यान देने से बेहतर वृद्धि हासिल हुई है।’’

कंपनी ने कहा कि उसके बड़े सौदों का कुल मूल्य 7.13 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा