लाइव न्यूज़ :

Infosys के शेयर में 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों को 50 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2019 17:28 IST

Share Market: इंफोसिस का शेयर एक ही दिन में मंगलवार को 16.21 प्रतिशत तक गिर गया। यह पिछले 6 साल में इंफोसिस की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे निवेशकों को करीब 53,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देइंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट, सेसेंक्स और निफ्टी की तेजी भी थमीइंफोसिस के शेयर में 16 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, निवेशकों को 53,000 करोड़ रुपये का नुकसान

बंबई शेयर बाजार में पिछले छह दिनों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार को थम गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 334.54 अंक या 0.85 प्रतिशत के नुकसान से 38,963.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 38,924.85 अंक से 39,426.47 अंक के दायरे में रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 73.50 अंक या 0.63 प्रतिशत के नुकसान से 11,588.35 अंक पर बंद हुआ। इन सबके बीच सबसे ज्यादा गिरावट आईटी कंपनीइंफोसिस के शेयरों में देखने को मिली। 

इंफोसिस का शेयर एक ही दिन में मंगलवार को 16.21 प्रतिशत तक गिर गया। यह पिछले 6 साल में इंफोसिस की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे निवेशकों को करीब 53,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। इंफोसिस का मार्केट कैप मंगलवार को कारोबार के बाद 2.74 लाख करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप करीब 3.27 लाख करोड़ रुपये था।

इंफोसिस के शेयर क्यों गिरे, क्या है कारण

दरअसल, कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ लघु अवधि में लाभ बढ़ाने के लिए अनैतिक कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। व्हिसिलब्लोअर ग्रुप ने शिकायत की है कि इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख और सीएफओ निलांजन रॉय ने लाभ बढ़ाने के लिए 'अनैतिक व्यवहारों' का सहारा लिया। 

उनकी इस शिकायत को सोमवार को कंपनी की प्रक्रिया के अनुरूप ऑडिट समिति के सामने रखा गया। रिपोर्ट के अनुसार शिकायत करने वाला समूह खुद को ‘नैतिक कर्मी’ बता रहा है। दूसरी ओर मंगलवार को एक बयान में कंपनी के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा कि कंपनी की ऑडिट समिति इस मामले में एक स्वतंत्र जांच करेगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इंफोसिसशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें