लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11.9 प्रतिशत बढा, राजस्व वृद्धि का अनुमान बढ़ाया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5,421 करोड़ रुपये (12.88 रुपये प्रति शेयर) पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर अधिक अनुबंधों की वजह से कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने राजस्व के अनुमान को बढ़ा दिया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4,845 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका शुद्ध लाभ जून तिमाही से 4.4 प्रतिशत अधिक रहा है।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आमदनी 20.5 प्रतिशत बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 24,570 करोड़ रुपये थी।

बेंगलुरु की कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 16.5-17.5 प्रतिशत कर दिया है।

इससे पहले कंपनी ने अपने राजस्व में 14 से 16 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।

इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा, ‘‘हमारा शानदार प्रदर्शन तथा वृद्धि का मजबूत परिदृश्य हमारी रणनीति के अनुकूल है।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों से और अधिक अनुबंध हासिल करने की उम्मीद की वजह से हमने अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया है।

पारेख ने कहा, ‘‘हमारे पास इस समय पाइपलाइन में काफी अनुबंध है। इससे हमारा भरोसा बढ़ा है।’’

महामारी की शुरुआत के बाद से भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र को क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल भुगतान ढांचे तथा साइबर सुरक्षा के रूप में काफी लाभ हुआ है।

इन्फोसिस ने अपने मार्जिन के परिदृश्य को 22-24 प्रतिशत पर कायम रखा है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

इन्फोसिस ने सितंबर तिमाही के अंत तक 2.15 अरब डॉलर के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। जून तिमाही में कंपनी ने 2.6 अरब डॉलर और एक साल पहले समान अवधि में 3.15 अरब डॉलर के अनुबंध हासिल किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?