लाइव न्यूज़ :

इन्फोसि का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 17.5 प्रतिशत बढ़कर 5,078 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने बुधवार को कहा कि मार्च 2021 में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत बढ़कर 5,076 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने इसके साथ ही अधिकतम 1,750 रुपये प्रति शेयर के दाम पर 9,200 करोड़ रुपये तक के शेयरों की वापस खरीद करने की भी घोषणा की है।

बेंगलूरू की इस कंपनी को इससे पिछले साल जनवरी- मार्च तिमाही में 4,321 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 13.1 प्रतिशत बढ़कर 26,311 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 23,267 करोड़ रुपये रहा था। इन्फोसिस ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

वित्त वर्ष 2020- 21 कंपनी का शुद्ध लाभ 16.6 प्रतिशत बढ़कर 19,351 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि कुल राजस्व 10.7 प्रतिशत बढ़कर 1,00,472 करोड़ रुपये रहा।

इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष (2021- 22) के दौरान राजस्व में स्थिर विनिमय दर पर 12 से 14 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है।

इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को 15,600 करोड़ रुपये की पूंजी वापसी की सिफारिश भी की है। इसमें अंतिम लाभांश के तौर पर 6,400 करोड़ रुपये और शेयरों की वापसी खरीद के जरिये 9,200 करोड़ रुपये की राशि शेयरधारकों की जेब में पहुंचेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिये अपने शेयर धारकों को 15 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी