लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस, माइक्रोसॉफ्ट ने ऑसग्रिड के साथ बहुवर्षीय समझौता किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट ने ऑस्ट्रेलिया की विद्युत वितरक कंपनी ऑसग्रिड के क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने के लिए उसके साथ बहुवर्षीय रणनीतिक समझौता किया है।

क्लाउट ट्रांसफॉर्मेशन का मतलब क्लाउड कंप्यूटिंग समाधानों की तरफ बढ़ना है। क्लाउट कंप्यूटिंग एक प्रणाली है जिसके तहत कंपनियां इंटरनेट से जुड़े ऑफ-साइट (अपने कार्यस्थल से दूर) डेटा सेंटर के जरिए स्टोरेज या डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म जैसी सेवाएं पा सकती हैं।

इंफोसिस ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि यह कार्यक्रम वहनीयता, विश्वसनीयता और स्थिरता पर ध्यान देते हुए समुदायों को जोड़ने और जीवन को सशक्त बनाने के लिए ऑसग्रिड के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।

ऑसग्रिड के कार्यवाहक मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) निक क्रो ने कहा, "40 लाख से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई हर दिन हमारी सेवाओं पर निर्भर करते हैं, इसलिए जरूरी है कि हम विश्वसनीयता और संपर्क के अपने ऊंचे मानक को बनाए रखें, साथ ही ऑस्ट्रेलियाई समुदायों की अपेक्षाओं को पूरा करें।"

उन्होंने कहा कि इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी में क्लाउड समाधानों की सरफ बढ़ने की गति को तेज करने से ऑसग्रिड को नेटवर्क की विश्वसनीयता में सुधार करने, नयी सेवाओं को गति और लागत प्रभावी तरीके से बाजार में लाने में मदद मिलेगी।

इंफोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर (संचार, मीडिया एवं प्रौद्योगिकी) आनंद स्वामीनाथन ने कहा कि ऑसग्रिड के साथ इस सहयोग से कंपनी को इंफोसिस की उपयोगिता उद्योग की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?