भारत में सूचना प्रौद्योगिकी पर खर्च 2022 तक 100 अरब डॉलर पार कर जाने की उम्मीद: गार्टनर

By भाषा | Updated: December 1, 2021 15:58 IST2021-12-01T15:58:01+5:302021-12-01T15:58:01+5:30

Information technology spending in India expected to cross $100 billion by 2022: Gartner | भारत में सूचना प्रौद्योगिकी पर खर्च 2022 तक 100 अरब डॉलर पार कर जाने की उम्मीद: गार्टनर

भारत में सूचना प्रौद्योगिकी पर खर्च 2022 तक 100 अरब डॉलर पार कर जाने की उम्मीद: गार्टनर

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर खर्च 2022 में सात प्रतिशत बढ़कर 101.8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। अनुसंधान कंपनी गार्टनर ने यह कहा।

संचार सेवाओं, डेटा सेंटर सिस्टम, आईटी सेवाओं और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में भारत का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर खर्च 2021 में पूर्ववर्ती वर्ष के 85.8 अरब डॉलर से 10.8 प्रतिशत बढ़कर 95.1 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

गार्टनर रिसर्च के उपाध्यक्ष अरूप रॉय ने कहा, "डिजिटल परिवर्तन का रुझान, जो महामारी की प्रतिक्रिया के रूप में शुरू हुआ था, अगले कुछ वर्षों में बना रहेगा। वर्ष 2021 की शुरुआत में महामारी की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में शामिल होने के बावजूद भारत सबसे ज्यादा तेज पुनरुद्धार वाले देशों में से एक है।"

उन्होंने साथ ही कहा कि भारत में मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नवोन्मेष और प्रणालियों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं पर अपने व्यय में वृद्धि कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Information technology spending in India expected to cross $100 billion by 2022: Gartner

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे