लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति की स्थिति चिंताजनक, आरबीआई, वित्त मंत्रालय के बीच नीतियों के बेहतर संचालन की जरूरत: बसु

By भाषा | Updated: July 22, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई विश्वबैंक के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की थोक कीमत आधारित मुद्रस्फीति 30 साल के उच्चतम स्तर पर है, जिससे देश के लिये चिंताजनक स्थिति पैदा हो गयी है।

हालांकि बसु ने कहा कि उन्हें तीव्र गति से बढ़ने वाली मुद्रास्फीति और स्थिति अनियंत्रित होने का जोखिम नजर नहीं आता। लेकिन उन्होंने आगाह किया कि अगर खुदरा महंगाई दर भी, थोक मुद्रास्फीति की राह पकड़ती है तो मुद्रास्फीति संकट पैदा हो सकता है।

एशिया सोसाइटी, इंडिया के ऑनलाइन’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि भारत में मुद्रास्फीति की स्थिति ‘काफी जोखिमपूर्ण मोड़’ पर है।

बसु ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति बड़ा जोखिम है। और वास्तव में एक विशेष प्रकार की मुद्रास्फीति ऊंची बनी हुई है। यदि आप भारत में थोक मुद्रास्फीति को देखें, अभी यह 30 साल के उच्चतम स्तर पर है।’’

उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर थोक मुद्रास्फीति का असर खुदरा मुद्रास्फीति पर होता है। अत: यह भारत के लिये चिंताजनक स्थिति है, क्योंकि कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

वर्ष 2009 से 2012 तक भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे बसु ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति की स्थिति बहुत जोखिम भरे मोड़ पर है। इससे निपटने के लिये आपको मौद्रिक नीति और राजकोषीय नीति को साथ लेकर कदम उठाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत को मुद्रास्फीति से निपटने के लिये वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक को मिल कर और अधिक उपाय करने की जरूरत है।

बसु ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुद्रास्फीति के लिये वित्त मंत्रालय और केंद्रीय बैंक के बीच इस मामले में पर्याप्त प्रयाय किए जा हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें