लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति आगे हल्की होगी, जुलाई में छह प्रतिशत से नीचे आने की संभावना: मुख्य आर्थिक सलाहकार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:44 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रह्मण्यम ने बृहस्पतिवार को कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में ही छह प्रतिशत के नीचे आ जाएगी पर कुछ महीने तक पांच प्रतिशत से ऊपर बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के से मूल्य वृद्धि का स्तर फिर रिजर्व बैंक को दिए गए लक्ष्य के ऊपरी छोर के अंदर आ जाएगा। सुब्रह्मण्यम ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति ने पिछले वित्त वर्ष में लगातार तीन तिमाहियों निर्धारित सीमा से ऊपर चली गयी थी। उनके अनुसार ऐसा सामानों की ढुलाई में कठिनाई जैसी आपूर्ति पक्ष की समस्याओं के कारण हुआ था।

उन्होंने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा, "तार्किक संभावनाओं के साथ, मुझे उम्मीद है कि इस महीने का (मुद्रास्फीति) प्रिंट 6 प्रतिशत से नीचे आ जाएगा।"

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि मई के आंकड़े में मुद्रा स्फीति के 6.4 प्रतिशत दिखने के बाद उन्होंने आंतरिक बैठकों में और "नियामक (आरबीआई) के साथ विचार-विमर्श" के दौरान कहा था कि यह अग शांत होगी।

उन्होंने कहा कि जिंस (कच्चा तेल आदि) की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे कारकों से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद इसमें मास-दर-मास बढ़ोतरी सीमित दायरे में ही रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार