लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति के लक्ष्य ने अच्छी तरह काम किया, सरकार को इस पर कायम रहना चाहिए: सुब्बाराव

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने गुरुवार को कहा कि मुद्रास्फीति के लक्ष्य ने अच्छी तरह काम किया है, सरकार को इस पर कायम रहना चाहिए और यह आगे और भी अच्छे नतीजे देने वाला है।

उन्होंने यह भी कहा कि निम्न मुद्रास्फीति स्थाई वृद्धि में योगदान करती है।

सुब्बाराव ने ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव’को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की कुछ इकाइयों (पीएसयू) के निजीकरण का प्रस्ताव परिवार की चांदी बेचने जैसा नहीं है, बल्कि इससे भारत स्थाई रूप से वृद्धि के रास्ते पर कदम रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यम अवधि में वृद्धि और मुद्रास्फीति के बीच वास्तव में कोई तनाव नहीं है। कम मुद्रास्फीति सतत वृद्धि में योगदान देती है क्योंकि इससे उपभोक्ताओं और निवेशकों को जाना-समझा निर्णय लेने की गुंजाइश मिलती है।’’

पूर्व गवर्नर ने आगे कहा, ‘‘... इसलिए, मेरा मानना ​​है कि मुद्रास्फीति के लक्ष्यों ने अच्छी तरह काम किया है और हमें इसके साथ बने रहना चाहिए और आगे की अवधि में यह और अच्छा काम करेगा।’’

इस समय आरबीआई ने मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर बनाए रखने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें ऊपर या नीचे की ओर दो प्रतिशत विचलन की गुंजाइश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा