लाइव न्यूज़ :

तेल, गैस कीमतों में तेजी से यूरोप में मुद्रास्फीति 2008 के बाद से सर्वाधिक

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:29 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट, एक अक्टूबर (एपी) तेल और गैस की कीमतों में तेजी से यूरो का इस्तेमाल करने वाले यूरोप के 19 देशों में वार्षिक मुद्रास्फीति सितंबर में पिछले एक दशक से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है।

अर्थशास्त्रियों और केंद्रीय बैंक के अधिकारियों का कहना है कि मुद्रास्फीति में उछाल अस्थायी है लेकिन तेल और गैस की ऊंची कीमतों के कारण सरकारें अब भी घरों के बिजली, गैस आदि बिल पर इसके बढ़ते बोझ को कम करने लिए जूझ रही हैं।

यूरोपीय संघ (ईयू) की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने शुक्रवार को कहा कि मुद्रास्फीति अगस्त के तीन प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 3.4 प्रतिशत हो गयी और 2008 के बाद से यह सबसे अधिक है।

तेल और गैस की कीमतों में 17.4 प्रतिशत की भारी वृद्धि से लगभग हर स्तर पर महंगाई दर बढ़ी है।

अर्थशास्त्रियों और यूरोपीय सेंट्रल बैंक का कहना है कि मुद्रास्फीति का हालिया उछाल अस्थायी है और अगले साल कम हो जाएगा। लेकिन इससे प्राकृतिक गैस के बेहद तंग बाजार के कारण सर्दियों में कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की कमी की आशंका दूर नहीं हुई है।

यूरोप में शुक्रवार को प्राकृतिक गैस 94.46 यूरो (109.36 डॉलर) प्रति मेगावाट घंटे पर कारोबार रहा था, जो इस साल की शुरुआत की कीमतों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक है। इसके कारण एशिया में मजबूत मांग, रूस से कम आपूर्ति आदि हैं।

प्राकृतिक गैस और बिजली की ऊंची कीमतों से यूरोपीय देशों की सरकारों में चिंता है जो सब्सिडी और कर कटौती के माध्यम से घरों के बिजली और अन्य संबंधित बिलों में वृद्धि को सीमित करने के लिए कदम उठा रही हैं। बिजली पैदा करने के लिए प्राकृतिक गैस एक प्रमुख ईंधन है, इसलिए गैस की ऊंची कीमतों का मतलब है कि बिजली का बिल महंगा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस